Ad

Thursday, July 30, 2015

महाश्रमण तत्त्व ज्ञान नाथद्वारा .

श्री महावीराय नमः 🙏
जय भिक्षु अर्हम् जय महाश्रमण
MTG#69
प्रश्न 1.नरक के कितने प्रकार हैं ?
उत्तर - सात।
प्रश्न 2.नरक के सात प्रकारों के क्रमबद्ध नाम बताइये ?
उत्तर - घम्मा,वंशा,शीला(सेला),अंजना,
रिट्ठा(रिष्टा),मग्गा(मघा),माघवती।
प्रश्न 3.क्या सात नरकों का अपना-अपना कोई गोत्र भी है ?
उत्तर - हां। प्रत्येक नरक की आभा जैसी है,उसी के अनुरूप गोत्र संज्ञा दी गयी है।
प्रश्न 4.सातों नरकों की गोत्र क्रमबद्ध
बताइये ?
उत्तर - रत्नप्रभा,शर्कराप्रभा,बालुकाप्रभा,
पंकप्रभा,धूमप्रभा,तमप्रभा,तमतमाप्रभा।
प्रश्न 5.सातों नरक कहां पर हैं ?
उत्तर - मध्य लोक के पृथ्वीतल के नीचे क्रमशः एक के बाद एक विशाल सात पृथ्वियां हैं।वे सात पृथ्वियां सात नरक हैं।
🙏*प्रश्नोत्तर(तत्त्वज्ञान,जैनभूगोल आदि) तेरापंथ के आगम की मान्यतानुसार लिख रहे हैं।निश्चय में केवलीगम्य हैं।
🎯महाश्रमण तत्त्व ज्ञान नाथद्वारा .

No comments:

Post a Comment